जिला कलक्टर शरद मेहरा ने ग्रामीण क्षेत्र का किया दौरा, ग्राम पंचायत गोपालगढ़ में की जन सुनवाई
डीग, जिला कलक्टर शरद मेहरा ने ग्रामीण क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने अपने दौरे में पंचायत समिति पहाड़ी की ग्राम पंचायत गोपालगढ़ में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई की।जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई के दौरान एक-एक परिवादी की परिवेदनाएं धैर्य से सुनी और परिवादी को मौके पर राहत पहुंचाई। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके स्तर होने वाली समस्या का समाधान कर परिवादी को राहत दें ताकि जनसुनवाई के प्रति लोगों का ओर अधिक विश्वास बढें । समयबद्ध तरीके से की जाए करवाई जनसुनवाई के दौरान जिला कलक्टर ने परिवादियों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए तत्वरित कार्यवाही की और आमजन को संबंधित विभागों से आवश्यक कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया।
उन्होंने जनसुनवाई में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया की परिवर्दियों के मुद्दे को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अपने विभाग के सुविधाओं के प्रति सतर्क रहने को कहा और आमजन को समयबद्ध तरीके से राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। आमजनों को समय पर मिले राशन उन्होंने जनसुनवाई में आई 26 वर्षीय कविता जो गोपालगढ़ की रहने वाली है उनकी परेशानी सुनी। कविता ने बताया कि उन्हें समय पर गेहूं नहीं मिल पा रही है जिसके कारण उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में जिला कलक्टर ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है वे तत्काल ही इस विषय की जांच करें एवं पात्र को राहत पहुंचाएं। कविता ने बताया कि गेहूं मिल जाने से उन्हें पहले घर चलाने में आसानी होती थी लेकिन कुछ समय से उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है इस कारण वह अपनी फ़रियाद लेकर ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में जिला कलेक्टर के सामने उपस्थित हुई है । बिजली व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के लिए निर्देश 34 वर्षीय मोहन सिंह ने जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के संबंध में समस्या को बताया कि उन्हें बिजली कटौती को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मोहन सिंह सैनी मोहल्ला के रहने वाले हैं और इस संबंध में उन्होंने काफी विभागों के चक्कर भी लगाए जिन से उन्हें कुछ खास लाभ नही मिल पाया। जिला कलक्टर ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह समयबद्ध तरीके से प्रार्थी की समस्याओं का निस्तारण करवाए । उन्होंने विशेष रूप से विद्युत विभाग, जल संसाधन विभाग, सांख्यिकी विभाग, श्रम विभाग और कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनसुनवाई में आए परिवेदनाओं को सहजता के साथ आपसी समन्वय बनाते हुए निस्तारण करवाएं। ये थे उपस्थित इस दौरान उपखंड अधिकारी पहाड़ी सुनीता यादव, संयुक्त निदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग कमल शर्मा, तहसीलदार पहाड़ी अनिल कुमार, जिला रसद अधिकारी पवन अग्रवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी नीलकमल गुर्जर सहित अन्य उपस्थित थे।