जिला कलेक्टर ने ली विभागीय एवं आवश्यक सेवाओं की समीक्षा बैठक
-लंबित प्रकरणों का समय सीमा में निस्तारण के दिए निर्देश
बारां, 6 फरवरी। जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में मंगलवार को कानून व्यवस्था, विभागीय एवं आवश्यक सेवाओं की मिनी सचिवालय सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियांें के साथ समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों को आमजन की शिकायतों का निस्तारण समय सीमा में करने, समय पर कार्यालय में उपस्थित होने, जिला स्तर उपखण्ड, पंचायत समिति व ग्राम पंचायत स्तर के समस्त अधिकारियों को कार्यदिवस के प्रतिदिन निर्धारित समय में जनसुनवाई करने व 100 दिवसीय कार्य योजना के निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने सभी विभागों को ई फाइलिंग में कार्य करने के निर्देश दिए। कहा अति आवश्यक होने पर ही कागज का प्रयोग करें।
जिला कलेक्टर ने केन्द्र व राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की नियमित तौर पर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का निश्चित समय सीमा में निस्तारण करने, कार्मिकों के विरुद्ध शिकायतों के संबंध में लंबित जांचों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने समस्त अधिकरियांे को निर्देश दिए है कि अपने-अपने विभागों का नियमित तौर पर निरीक्षण करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग की सड़कों के संबध में, पीएचईडी को जलजीवन मिशन, महिला एवं बाल विकास विभाग को उड़ान योजना, स्वास्थ्य विभाग शुद्व के लिए युद्व, आयुष्मान योजना, निरोगी राजस्थान, कृषि, पशुपालन, कौशल विकास, की योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। इस साथ ही मातृत्व वंदन योजना, जीवन ज्योति, पोषण, किसान क्रेडिट, आयुष्मान भारत की ई- केवाईसी, सामाजिक सुरक्षा योजना का पेंशन सत्यापन, छात्रवृत्ति प्रकरण, पालनहार योजना, पीएम श्री योजना, पीएम स्वनिधि योजना, पीएम विश्वकर्म योजना तथा उज्ज्वला योजना, की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर एडीएम एसएन आमेटा, नगर परिषद आयुक्त बृजेश राय, सीएमएचओ सम्पतराज नागर, एसई डीआर क्षत्रीय, एसई विनय अग्रवाल, सहायक निदेशक अमल चौधरी, डीएफओ दीपक गुप्ता, डीएसओ रजत विजयवर्गीय सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।