शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
जिला कांग्रेस कमेटी बूंदी ने राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन
पीसीसी मेंबर सतेश शर्मा व पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत ने बताया कि उत्तर प्रदेश में किसानों के अमानवीय हत्याकांड हत्याकांड पर पीड़ितों से मिलने जा रही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश की तानाशाही सरकार ने गिरफ्तार कर लोकतंत्र की हत्या करने का कार्य किया है साथ ही उन्होंने बताया कि मंत्री के पुत्र द्वारा किसानों की हत्या की गई और उसके बाद प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर अपनी अकर्मण्यता को छिपाने का प्रयास किया भाजपा द्वारा चोरी और सीनाजोरी का कार्य किया जा रहा है राष्ट्रपति से हमारा आग्रह है कि किसान हत्याकांड की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच करवाई जाए उत्तर प्रदेश सरकार को इस हत्याकांड पर बर्खास्त किया जाए पीड़ित किसान परिवारों को न्याय दिलवाया जाए और किसान विरोधी काले कानूनों को निरस्त किया जाए इस दौरान उपस्थित रहे इश्तियाक अली शर्मा शर्मा राजकुमार सैनी महबूब शेरवानी लठूर भाई भगवान नुवाल सभापति मधु नुवाल गोपाल दाधीच आदि कई कांग्रेसी कार्यकर्ता