बारां, 02 दिसंबर। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय रेलावन में लाइब्रेरी-डे मनाया गया। सर्वप्रािम पुस्तकालय विज्ञान के जनक पदमश्री डा. एसआर रंगनाथन के चित्र पर बाबूलाल मेहर प्रधानाचार्य द्वारा दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया। घनश्याम शाक्यवाल पुस्तकालय अध्यक्ष ने बताया कि पुस्तकालय दिवस पर निबंध लेखन, कहानी लेखन, कविता लेखन, कविता वाचन, कहानी वाचन आदि गतिविधियां संचालित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबूलाल मेहर प्रधानाचार्य द्वारा की गई। वहीं रामहेतार नागर विशिष्ट अतिथि रहे। रघुवीर प्रसाद व्याख्याता के द्वारा पुस्तकालय के महत्व के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई। वहीं घनश्याम शाक्यवाल ने जोर देकर कहा कि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं पुस्तकालय में आकर पुस्तकें इसू करवाए एवं पुस्तकालय मंें बैठकर अध्ययन करें और अपना ज्ञान विकसित करें। कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय के कृष्ण कुमार नेनीवाल, विनोद गालव, राधेश्याम वैष्णव, देवेंद्र शर्मा, अब्दुल मतीन, तवेश त्यागी, भीमराज सुमन, भंवर सिंह आदि अध्यापकगण एवं लगभग 300 छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहें।