जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण

कोटा 2 दिसंबर। विधानसभा आम चुनाव के अंतर्गत मतगणना 3 दिसंबर को होगी। मतगणना स्थल जेडीबी कॉलेज का शनिवार प्रातः भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियोजित पर्यवेक्षक गणों ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं निर्वाचन से जुड़े विभिन्न अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोटा उत्तर के पर्यवेक्षक दीपक आनंद, सांगोद के डॉ अशोक डी आर, रामगंजमंडी के विजय बी पी, कोटा दक्षिण की डॉ आरती एम, लाडपुरा के डॉ विश्वनाथ, पीपल्दा के राजेंद्र कुमार उपस्थित रहे।


जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पर्यवेक्षकगण ने सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनाए गए मतगणना कक्षों, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन के रास्तों, बैरिकेडिंग व्यवस्था, मतगणना एजेंटों की प्रवेश व बैठक व्यवस्था, मीडिया सेंटर, स्ट्रोंग रूम से काउण्टिंग हॉल तक ईवीएम लाने के मार्ग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. पर्यवेक्षकगणों ने निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहे, किसी को भी अधिकृत प्रवेश पत्र के बिना प्रवेश नहीं दिया जाए। सीमित एवं चिन्हित अधिकारी गणों के लिए ही मोबाइल अनुमत किए जाएं, अंदर आने के रास्तों पर भी पर्याप्त जांच एवं संतुष्टि के पश्चात अंदर आने दिया जाए. उन्होंने निर्देश दिए की सभी रिटर्निंग अधिकारी निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए पारदर्शिता पूर्ण मतगणना प्रक्रिया आरंभ कराएं. मतगणना दिवस 3 दिसंबर रविवार को प्रातः 7ः30 बजे अभ्यर्थियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोले जाएं ताकि वे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संतुष्ट रहें। इसके लिए पहले से ही अभ्यर्थियों को सूचित कर दिया जाए।

पर्यवेक्षकों द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों को भी निर्देषित किया गया कि मतगणना स्टॉफ एवं एजेंटों की प्लान के अनुरूप प्रवेष व्यवस्था सुनिष्चित की जावें तथा कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति मोबाईल लेकर प्रवेष ना करें इस हेतु फ्रिस्किंग वाले स्थान पर मोबाईल की जांच व मोबाईल जमा कराने की व्यवस्था की जावें तथा सुनिष्चित किया जावें कि कोई भी व्यक्ति प्रतिबंधित वस्तु यथा हथियार, चाकू, बीडी, सीगरेट माचिस आदि लेकर मतगणना परिसर में प्रवेष ना करें। पर्यवेक्षकों द्वारा कंट्रोल रूम प्रभारी को निर्देषित किया गया कि रूझानों की जानकारी ध्वनि प्रसारण यंत्रों के माध्यम से समय समय पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिष्चित की जावें। पर्यवेक्षकों द्वारा मीडिया प्रभारी को यह भी निर्देषित किया गया कि सभी मीडिया कर्मी एक साथ मतगणना कक्ष में निर्धारित सीमा तक ना जाये बल्कि यह सुनिष्चित किया जावें कि मीडिया कर्मी छोटे छोटे दलों में निर्धारित समय अवधि के लिए ही मतगणना कक्ष की निर्धारित सीमा तक विजिट करें। प्रभारी मीडिया मीडियाकर्मीयों के मोबाईल मीडिया सेंटर पर जमा कराने की व्यवस्था सुनिष्चित करें।

जिला निर्वाचन अधिकारी एमपी मीना ने बताया कि सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है. रिटर्निंग अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिए की शाम को ड्रेस रिहर्सल कर सभी व्यवस्थाओं, काउंटिंग संबंधी प्रक्रियाओं को अभ्यास कर शंकाएं दूर कर लें और व्यवस्थित एवं नियम अनुसार मतगणना संपन्न कराएं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजकुमार सिंह, सभी रिटर्निंग अधिकारी एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।