Baran :ब्राह्मण कल्याण परिषद कर्मचारी प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी घोषित
सम्मान समारोह में प्रतिभाएं होंगी सम्मानित
बारां 2 जुलाई। ब्राह्मण कल्याण परिषद कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने प्रदेश व जिला पदाधिकारियों की सहमति से कार्यकारिणी घोषित कर दी है। बीकेपी के जिला प्रभारी भगवान शर्मा ने बताया कि कर्मचारी प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष महेश भारद्वाज, नवल शर्मा, यदुनंदन जोशी, परमेश्वर दयाल शर्मा व नरेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष सुनिल शर्मा, बंटी शर्मा, गिरीराज शर्मा, मनोज शर्मा, अनुराग गौतम व योगेंद्र शर्मा, महामंत्री ललित शर्मा, अनुराग गौतम, इंद्रराज शर्मा, धनराज शर्मा व चंद्रमोहन शर्मा, मंत्री भुवनेश गौतम, अरविंद मिश्रा, महेश शर्मा, कौशल तिवारी, रामबाबू शर्मा, कोषाध्यक्ष श्यामस्वरूप शर्मा, विशेष आमंत्रित सदस्य अरूण प्रदीप, सतीश शर्मा व निरंजन शर्मा को बनाया गया है। जिला प्रभारी भगवान शर्मा ने बताया कि परिषद द्वारा आयोजित होने वाले आगामी सम्मान समारोह में वर्ष 2022-23 में बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी, एमबीबीएस, आईआईटी, आरएएस व आईएएस जैसी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले मेधावी विधार्थियों के साथ-साथ सरकारी नौकरी में नियुक्ति व सेवानिवृत कर्मचारियों का भी सम्मान किया जायेगा। समारोह की तैयारियां जारी है।