जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया ने किया श्री महाकाल गौ सेवा समिति गौशाला बिजोरा का भूमि पूजन

बारां 04 अक्टूबर। जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया द्वारा बुधवार को ग्राम बिजोरा में स्वीकृत श्री महाकाल गौ सेवा समिति गौशाला का भूमि पूजन किया गया। गौशाला भूमि पूजन के दौरान श्रीमती उर्मिला जैन भाया ने कहा कि राज्य के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया शुरू से ही गौमाता की सेवा के प्रति समर्पित रहे है तथा उनके द्वारा काफी वर्षो पहले ही घोषणा की गई थी कि वह गौशालाएं बनवाएंगे तथा इसी के चलते उनके द्वारा काफी बरसो पहले सर्वप्रथम जालेडा में गौशाला प्रारम्भ की, इसके उपरान्त मामोनी, बड़ां बालाजी के सामने गौशाला प्रारम्भ की गई।


आप लोगों तथा गौमाता के आशीर्वाद से उन्हें गोपालन मंत्री का पद प्राप्त हुआ। गत भाजपा सरकार द्वारा गौशालाओं के लिए 499 करोड का अनुदान दिया गया था लेकिन कांग्रेस सरकार द्वारा अनुदान राशि में बढोतरी करते हुए 3000 करोड का अनुदान अब तक दिया जा चुका है। आवारा पशुओं से किसानोें को राहत प्रदान किए जाने एवं बीमार, असहाय, लाचार गौवंश, नन्दियों के लिए गौशालाएं स्वीकृत करवायी जा चुकी है। शनिधाम बोरेडी में नन्दी गौशाला पूर्ण हो चुकी है जो कुछ ही दिनों में प्रारम्भ हो जाएगी। मांगरोल में देवनारायण बाग तथा अन्ता में बरडिया बालाजी में नन्दी गौशालाएं स्वीकृत कर दी गई है जिनका भूमि पूजन किया जा रहा है।

वही अंता विधानसभा क्षेत्र की 15 ग्राम पंचायत-भोज्याखेडी, पलायथा, खजूरनाकलां, सोरसन, बिजोरा, सोरखण्डकलां, रायथल, ईश्वरपुरा, बोहत, कोयला, बामला, बमोरीकलां, मियाडा, पाटोन्दा, जयनगर में गौशालाएं स्वीकृत हो चुकी है जिनका भूमि पूजन किया जा रहा है तथा इन गौशालाओं में असहाय, बीमार, आवारा गौवंश को रखा जाएगा जिससे किसान भाईयों तथा आमजन को राहत मिलेगी। इस दौरान भवानीशंकर मीणा सरपंच बिजोरा, गौशाला अध्यक्ष श्याम नागर, रामकल्याण प्रजापत, जानकीलाल नागर, हुकमचंद, बीरबल सुमन पूर्व उप सरपंच, अनिल पूर्व डारेक्टर, भैरूसिंह सोलंकी, रामकरण मीणा, पुष्पेन्द्र मीणा सहकारी समिति अध्यक्ष टारडा आदि उपस्थित रहे।