जिला प्रभारी मंत्री 7 अगस्त को कोटा आयेंगे

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

जिला प्रभारी मंत्री 7 अगस्त को कोटा आयेंगे
कोटा 6 अगस्त। चिकित्सा, आबकारी विभाग मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री परसादी लाल मीना दो दिवसीय दौरे पर 7 अगस्त को कोटा आयेंगे।
जिला कलक्टर ओपी बुनकर ने बताया कि जिला प्रभारी मंत्री 7 अगस्त को दौसा लालसोट से चलकर रात्रि 8 बजे कोटा पहुंचेगे तथा सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रभारी मंत्री 8 अगस्त को प्रातः 8 बजे 10 बजे सर्किट हाउस में जनसुनवाई करेंगे तथा दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला प्रभारी मंत्री के रूप में अधिकारियों की बेठक लेकर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे, सांय 6 बजे कोटा से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे