अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह 2024 के अन्तर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
बारां, 4 मार्च। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह 2024’’ के अन्तर्गत जिला स्तर पर कार्यशाला का आयोजन वन स्टॉप सेन्टर (सखी केन्द्र) राजकीय अस्पताल बारां में किया गया। इस कार्यक्रम में बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं से जुड़े मुद्दे, महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र, हेल्पलाईन नम्बर एवं विभागीय योजना पर चर्चा की गई। चन्द्रज्योति प्रजापति, सखी केन्द्र प्रभारी ने केन्द्र से दी जाने वाली पांच प्रकार की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।
साथ ही पुष्पा शर्मा, जेण्डर स्पेशलिस्ट ने कार्यस्थल पर होने वाले यौन उत्पीड़न, महिला संबंधी अपराध एवं कानून की जानकारी देते हुए उसकी रोकथाम कैसे करें की जानकारी दी। इसी दौरान मोनिका शर्मा, सुपरवाईजर महिला अधिकारिता ने महिलाओं के प्रति हो रहे अत्याचार, भेदभाव, यौन शौषण, महिला सशक्तिकरण सहित अन्य विषयों पर चर्चा की। कार्यशाला में आमजन के साथ ब्लॉक बारां की सभी साथिन मौजूद रही।