नेहरु युवा केंद्र के जिला स्तरीय युवा संगम का आयोजन

-विकसित भारत का आधार युवा शक्ति, यही रचेगी देश का भविष्य, तभी साकार होगा विकसित राष्‍ट्र का स्वप्न

-विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में युवा शक्ति का होगा अहम योगदान

-देश की ताकत, दौलत और हिम्मत हैं भारत के नौजवान

-युवाओं में देश की दशा और दिशा बदलने की क्षमता

-पीएम मोदी का युवाओं से आह्वान, तीर्थस्थलों में चलाएं स्वच्छता अभियान : पीएम मोदी

राजसमन्द : स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के  नेहरु युवा केंद्र संग़ठन राजसमन्द द्वारा सक्षम युवा समर्थ भारत की परिकल्पना पर युवा संगम समारोह का जिला स्तरीय आयोजन आलोक संस्थान राजसमन्द में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी मानसिंह बारहठ, मुख्य वक्ता प्रेरक युवा डॉ हितेश पालीवाल, विशिष्ट अतिथि पेडवुमन भावना पालीवाल और अध्यक्षता प्रशासक मनोज कुमावत, सहायक प्रशासक ध्रुव कुमावत ने की।

कार्यक्रम सयोंजक डॉ निलेश पालीवाल ने बताया कि स्वागत उद्धबोधन व कार्यक्रम परिचय प्रधानाचार्य ललित गोस्वामी ने दिया। मुख्य अतिथि समाजसेवी मानसिंह बारहठ ने बताया की दुनिया की सबसे बड़ी युवा मेधा इस देश की शक्ति है। इस युवा शक्ति का प्रयोग महाशक्ति बनकर दुनिया के नक्शे पर चमकेगा। आज भारत विश्व का एकमात्र सबसे युवा देश है, जिसके पास सबसे बड़ी युवा ऊर्जा मौजूद है। मुख्य वक्ता प्रेरक युवा डॉ हितेश पालीवाल ने बताया की विकसित भारत का आधार युवा शक्ति, यही रचेगी देश का भविष्य, तभी साकार होगा विकसित राष्‍ट्र का स्वप्न प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगले 25 वर्षों के अमृत काल में भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने के लिए हमें चार अमृत स्तंभों को और मजबूत करना होगा, जो हमारी युवा शक्ति, हमारी नारी शक्ति, हमारे किसान तथा मध्यम व गरीब वर्ग। हर वर्ग अपना दायित्व निभाएगा तो निश्चित रूप से 2047 तक हम विकसित राष्ट्र की श्रेणी में अग्रिम पंक्ति में शामिल होंगे।आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नासिक से प्रसारण कार्यक्रम को एलईडी पर सभी युवाओ को बताया गया। कार्यक्रम सहायक हनवंत सिंह चौहान ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर संचालन छात्रा पलक शर्मा, कनक पालीवाल व छात्र लक्ष्य ईनाणी ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा अवार्डी शंकर लाल गाडरी, जवाहर जाट, नर्बदा शंकर पालीवाल, प्रवीण जोशी, प्रशासनिक सहायक रामेश्वरदयाल शर्मा, नारायण चौबीसा, प्रवीण गोस्वामी, तिलकेश कुमावत, दीक्षा श्रीमाली, श्वेता सौम्या, हेमलता पालीवाल सहित विद्यालय प्रशासन शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे।

• मेरा भारत पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए हुआ सम्मान


जिला स्तरीय समारोह युवा संगम में मेरा भारत पोर्टल पर जिले में कई स्वयंसेवको द्वारा युवाओ का पंजीकरण किया गया जिनमे सरहानीय कार्य करने पर जिले के राजसमंद नीलेश पालीवाल, बिंदु वैष्णव, कुंभलगढ़ से भरत पालीवाल, रेलमंगरा पायल शर्मा, सीताराम अहीर, खमनोर से नारायण सिंह चुण्डावत, देलवाड़ा से राकेश पुरोहित, आमेट से अजय सिंह चुण्डावत, देवगढ़ से अवंतिका शर्मा, श्याम लाल, भीम से प्रमिला गहलोत का सम्मान हुआ।