संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी राज.
उपखण्ड में सोमवार भाजपा के चारों मंडल हिंडोली,पेच की बावड़ी,बसोली,दबलाना का संयुक्त रुप से प्रदर्शन कर उपखंड अधिकारी को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सोपा गया जिला अध्यक्ष छितर राणा ने कहा कि हिण्डोली व पेच की बावड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगे मुकदमो को वापस लिया जाए। किसानों को फसल खराबे का मुआवजा दिया जाए,बजरी खनन को रोका जाय अवैध वी.सी.आर भर कर किसानों को परेशान किया जा रहा है राजस्थान की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है सरकार अपने वादों को पूरा करें
मंडल अध्यक्ष बाबूलाल मीणा ने कहा कि प्रशासन बजरी माफियाओं के साथ लिप्त है इसके पुख्ता सबूत हमारे पास मौजूद है ।
इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कालूलाल जांगिड़, शौकीन चंद राठौर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पोखर लाल नागर, मण्डल प्रभारी पुरषोतम मंगल,परमेन्द्र सौलंकी, मण्डल अध्यक्ष रामेश्वर सैनी,बाबूलाल सैनी, पुरषोतम सोमाणी, अशोक शर्मा, पसंस पोखरलाल सैनी, चिरंजीवकुमावत, भैरूप्रकाश नकलक,कल्याण सिंह, मुकेश बनावल, अशोक सावला,सी पी गुंजल, दीक्षान्त सोनी, गजेंद्र सैनी, राजूसिंह, महेन्द्र गहलोत,नरेश बैरवा,मनीष जैन,राजूलाल सैनी, दुर्गालाल मीणा, गोरू खान, रमेशजांगिड़, शिवनाथ,हरिराज,विजय दाधीच आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे