संभागीय आयुक्त व जिला कलेक्टर ने की जनसुनवाई, तुरंत किया समाधान

-उपखंड मुख्यालयों पर अधिकारियों ने सुनी आम जनता की समस्याएं


बारां, 8 फरवरी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं की सुनवाई हेतु की गई त्रिस्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था के तहत जिले में गुरूवार को उपखंड मुख्यालय स्तर पर जनसुनवाई कार्यक्रमांे का आयोजन हुआ। पंचायत समिति मांगरोल में संभागीय आयुक्त डां. प्रतिभा सिंह व राजीव गांधी सेवा केन्द्र अटरू में जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने जनसुनवाई कर आमजन के समस्या का निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। आमजन की समस्याओं, परिवेदनाओं के निवारण, सुनवाई एवं तुरंत समाधान के लिए जिले के समस्त उपखण्ड मुख्यालयों पर उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें आमजन की समस्याएं सुनी गई और मौके पर समाधान किया गया।

मांगरोल में जनसुनवाई के दौरान संभागीय आयुक्त ने बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, राजस्व, पंचायतीराज व अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं प्राप्त की। जनसुनवाई में पानी की निकासी, प्लेसमेट कार्मिको को पीएफ राशि, जलोदा तेजाजी गांव मे अवैध रूप से अतिक्रमण कर किए गए निर्माण कार्य को हटवाने, वार्डों मे निरन्तर सफाई व्यवस्था व कचरा पात्र का सचित प्रबंध, खेल स्टेडियम मांगरोल मे भारत पाकिस्तान 1971 युद्ध मंे शहीद लादूराम गुर्जर की मूूर्ति लगवाने, ज्योतिबा फुले सामुदायिक भवन कोे जनउपयोगी बनवाने सहित अन्य कुल 29 प्रकरणों की जनसुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान संभागीय आयुक्त ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी परिवादों का समयबद्ध निस्तारण करें, संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का भी प्राथमिकता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

अटरू में जिला कलेक्टर ने पीएम किसान योजना, पेयजल समस्या निस्तारण, पट्टा जारी करना, पेंशन, नाली निर्माण, अतिक्रमण हटाना, नामांतरण, फसल मुआवजा, परवन परियोजना में नाम जोड़ना व मुआवजा दिलाना एवं अन्य प्रकरणों सहित कुल 60 परिवादों की परिवेदनाएं सुनकर मौके पर अधिकारियों को निस्तारण के लिए निर्देशित किया। जिला कलेक्टर ने मौके पर ही प्राप्त परिवादों का निस्तारण किया और बाकी मामले राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज करवा कर संबंधित अधिकारियों को उन्हें हल करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियो को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए सभी विभागीय अधिकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करवाएं। आमजन की जनसमस्याओं के समाधान के लिए जिले में माह के प्रथम गुरूवार को ग्राम पंचायत स्तरीय मेें समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर, माह के द्वितीय गुरूवार को उपखण्ड स्तर पर पंचायत समिति में व माह के तृतीय गुरूवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

जिला कलेक्टर ने अटरू पुलिस थाने का किया निरीक्षण
जिला कलेक्टर ने जनसुनवाई के बाद अटरू पुलिस थाने का निरीक्षण कर थाने के बारे में विस्तृत जानकारी ली। जिला कलेक्टर ने सम्मन, वारंट डेस्क, मालखाना, पंेडिंग मुकदमे, स्वागत कक्ष, रोजनामचा, सीसीटीएनएस में परिवाद इंद्राज और डिस्पोजल के संबंध में आवश्यक निर्देशित किया।  उन्होंने पुलिस थाने में ऑनलाइन-ऑफलाइन उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा वारंटी की कार्रवाई समयबद्धता के साथ करने के लिए कहा। आवेदन पत्रों के निस्तारण के संबंध में विस्तृत से चर्चा की। उन्होंने परिसर में साफ सफाई करने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर थानाधिकारी मुकेश मीणा सहित अन्य पुलिस स्टॉफ मौजूद रहे।