संभागीय आयुक्त ने वी0सी0 के माध्यम से की ’’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ की
कोटा 30 दिसम्बर। शनिवार को संभागीय आयुक्त प्रतिभा सिंह द्वारा वी0सी0 के माध्यम से कोटा जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा की समीक्षा की गई।
संभागीय आयुक्त प्रतिभा सिंह द्वारा कि गई वी0सी0 में जिले के समस्त ब्लॉक से उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी, तहसीलदार, ब्लॉक सी0एम0एच0ओ0 एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहें। संभागीय आयुक्त द्वारा अब तक आयोजित किये गये कैम्पों की योजनावार समीक्षा की गई। जिन योजनाओं में कोटा जिले की स्थिति अपेक्षाकृत ठीक नहीं है। उन योजनाओं के संचालन में आ रही परेशानियों की जानकारी ली गई तथा आगे आयोजित होने वाले कैम्पों में इन कमियों को दूर करने के लिए निर्देशित किया गया। जिला स्तर पर वी0सी0 में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन राजकुमार सिंह, आयुक्त नगर निगम कोटा उत्तर अनुराग भार्गव, आयुक्त नगर निगम कोटा दक्षिण सरिता, लीड बैंक मैनेजर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं अति0 मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद् कोटा उपस्थित रहें।
शिविरों में आमजन लाभान्वित
विकसित भारत संकल्प यात्रा के अतंर्गत शनिवार को शहरी क्षेत्र में शिविर लगाए गए। शिविरों में स्थानीय जन प्रतिनिधियों एवं गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन को दिया गया।
कोटा दक्षिण में राउमावि बंधा गांव व रामावि पुलिस चौकी के पास जगपुरा में शिविर आयोजित किया गया। शिविरों में विकसित भारत के लिए शपथ दिलाई गई तथा लाभार्थियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के माध्यम से अपने अनुभव साझा किए। उज्ज्वला योजना में 50 से अधिक को लाभान्वित किया गया जबकि 250 से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
यहां पहुंचेंगे प्रचार लगेंगे शिविरविकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत 1 जनवरी को पंचायत समिति लाडपुरा की ग्राम पंचायत बोराबास व भीमपुरा, इटावा की ककरावदा व बोरदा, सांगोद की मण्डाप व मण्डिता, सुल्तानपुर की मंडावरा व खैडली तवरान एवं खैराबाद की मंडा व उंडवा में तथा 2 जनवरी को पंचायत समिति इटावा की ग्राम पंचायत तलाव व जोरावरपुरा, सांगोद की कुंदनपुर व विनोदखुर्द, सुल्तानपुर की बूढादीत व बनेठिया एवं खैराबाद की खैराबाद व गोयंदा में प्रचार वाहन पहुंचेगा एवं शिविर लगेंगे।
शहरी क्षेत्र में 31 दिसंबर को नयानोहरा व आकाशवाणी में शिविर लगेगा। 1 जनवरी को कोटा दक्षिण में गाविंद नगर सामुदायिक भवन व राउमाबावि विज्ञान नगर, 2 जनवरी को कोटा उत्तर में हिंदू धर्मशाला व ज्वाला तोप क्लॉथ मार्केट में शिविर लगेगा।