संभागीय आयुक्त नंदी ने किया हिंडोली पुलिस थाने का निरीक्षण

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी


कोटा संभागीय आयुक्त दीपक नंदी ने शुक्रवार को हिण्डोली पुलिस थाने का वार्षिक निरीक्षण किया।
संभागीय आयुक्त दीपक नंदी शुक्रवार दोपहर पुलिस थाने में पहुंचे जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने स्वागत कक्ष, माल खाना, रिकॉर्ड रूम, महिला डेस्क, हथियार रूम, मैस सहित अन्य कक्षों का गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान संभागीय आयुक्त ने यहां पर लंबित प्रकरणों के बारे में थाना प्रभारी मुकेश मीणा से बातचीत की एवं मामलों को त्वरित गति से निपटाने के निर्देश दिए।
उन्होंने हथियारों के रिन्युअल के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक सज्जन सिंह राठौड़ एवं अन्य कार्मिक मौजूद रहे