मंडल रेल प्रबंधक कोटा नें किया सवाई माधोपुर स्टेशन का गहन निरीक्षण

मंडल रेल प्रबंधक कोटा नें किया सवाई माधोपुर स्टेशन का गहन निरीक्षण

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

कोटा, 07 अक्टूबर, मण्डल रेल प्रबंधक पंकज शर्मा ने आज 07 अक्टूबर को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शाम 05:30 से 08:00 बजे तक सवाई माधोपुर स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। डीआरएम नें प्लेटफॉर्म एवं सर्कुलेटिंग एरिया आदि का निरीक्षण कर उपलब्ध यात्री सुविधाओं हेतु चल रहे विकास कार्यों एवं रेल कर्मचारियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और जरूरी सुधार के निर्देश मौके पर ही अधिकारियों को दिए । साथ ही साथ स्टेशन परिसर के वाहनों को पार्किंग जोन में ही प्रवेश करने के विशेष निर्देश दिए।
इस निरीक्षण के दौरान मण्डल रेल प्रबंधक के साथ वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक तुषार सारस्वत,वरिष्ठ मण्डल दूर संचार इंजीनियर (समन्वय) राम राज मीना,वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी विजय प्रकाश पंडित एवं अन्य अधिकारी व पर्यवेक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।