अतुल्य संसार
आपकी खबरों का संसार |
सिंह प्रोडक्शन की ओर से वीआईटी कैंपस के ऑडिटोरियम में राजधानी के सबसे बड़े ब्यूटी पिजेंट ‘मिस्टर, मिस एंड किड्स फैशन आइकन चैप्टर 3’ का आयोजन किया गया। शो ऑर्गेनाइजर नवदीप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस एवं विधि मानवाधिकार विभाग के सचिव शैलेश भार्गव और डॉ. सुनीता छाबड़ा रहीं। इवेंट की ब्रांड एंबेसडर व लविश्का चैरिटेबल ट्रस्ट की नन्ही सोशल एक्टिविस्ट लविश्का सैनी ने बताया कि मिस्टर राजस्थान 2000 अनुराग आर्य, मिस विवासियस 2019 करिश्मा टाक, मिसेज एशिया 2019 कंचन सोरल, सुपर मॉडल इशप्रित कौर और प्रोफेशनल मॉडल खेमंत शर्मा बतौर जूरी मौजूद रहे। नवदीप सिंह ने बताया कि मेल कैटेगरी में अमन गौतम विनर बने। वहीं फीमेल कैटेगरी में दिव्या सैन और किड्स कैटेगरी में अनाया और त्रिशा शर्मा विनर बने। याशिका सैनी और कृष्णा महावर ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। मेकअप पार्टनर बीडब्ल्यूएस सैलून रहे। एंकरिंग मुस्कान सिन्हा ने की। शो स्टॉपर वाणी गुरनानी व किड सेलिब्रिटी शनाया शर्मा रहीं। लविश्का चैरिटेबल ट्रस्ट, श्री मानव सामाजिक सेवा संस्थान, बॉम्बे बेकर्स, पिंक अदरक और एलबीसी का विशेष योगदान रहा। श्री मानव सामाजिक सेवा संस्थान के सुरेश चंद्र सेन, लविश्का चैरिटेबल ट्रस्ट के गोविंद सैनी भी मौजूद रहे।