हर्षोल्लास के साथ मनाया दीपोत्सव दीप सज्जा रंगोली स्पर्धा के साथ बताया लक्ष्मी पूजन का महत्व

कवाई - विद्या भारती द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर शिशु वाटिका में दीपावली अवकाश से पूर्व मंगलवार को दीपोत्सव पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया।इस अवसर पर विद्यालय में अध्यनरत नन्हे मुन्ने छात्रों को दीपावली पर्व के महत्व की जानकारी दी तथा इस कक्षा सजाओ रंगोली बनाओ स्पर्धा व दीपक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

विद्यालय के प्रधानाचार्य चौथमल शर्मा ने पटाखे चलाते समय सावधानियो की जानकारी दी  उन्होने लक्ष्मी व गणेश पूजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय त्योहार हमारी सनातन संस्कृति के आधार हैं। पर्व भारतीय सामाजिक जीवन में उत्सव उमंग भरते हैं।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अनिल कुमार शर्मा प्रमोद कुमार पोर्टल नरेंद्र कुमार बेरवा अनीता वैष्णव उपस्थित रहे।आभार एवं शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।