केशव महाविद्यालय अटरू में हर्षाे उल्लास से मनाया दीपावली महोत्सव

अटरू, 08 नवंबर। केशव महाविद्यालय अटरु में दीपावली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्राचार्य डॉ. सीमा राणावत ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी केशव महाविद्यालय अटरु में छात्र-छात्राएं व महाविद्यालय परिवार द्वारा दीपावली महोत्सव मनाया गया।


छात्र छात्राओं ने अपने अभिभावकों के साथ लक्ष्मी पूजन व आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाई। उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कृष्ण मुरारी दिलावर ने दीपावली महोत्सव के बारे में बताया और राम जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए दिलावर ने कहा कि हमें राम जी के जीवन चरित्र से कुछ सीखना चाहिए। दीपावली का त्यौहार प्रसन्नता का त्यौहार है, हमें परिवार के साथ ऐसा व्यवहार रखना चाहिए जैसा की रामायण मे बताया जाता है, भाई-भाई का प्यार और राम जी के त्याग और तपस्या व जीवन चरित्र के बारे में प्रकाश डाला । चेयर मेन प्रमोद दिलावर ने छात्र-छात्राओं व महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पटाखों से सावधान रहने की अपील की ताकि हमारा त्योहार प्रसन्नता पूर्वक मनाया जा सके ।

कार्यक्रम के अंत में सभी महाविद्यालय परिवार के सदस्यों को निदेशक कृष्ण मुरारी दिलावर और चेयर मेन प्रमोद दिलावर ने मिठाई और उपहार सप्रेम भेंट किए और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।