छबड़ा आदर्श विद्या मंदिर परिवार का दीपावली स्नेह मिलन हर्षोल्लास से संपन्न
-मेरी झोपड़ी के भाग आज जाग जाएंगे राम आएंगे की प्रस्तुति ने समारोह को बनाया राममय
छबड़ा -विद्या भारती शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में शनिवार को एक दिवसीय दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमृत लाल मीणा ने जानकारी देते हुए बताएं कि कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती एवं सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड संघचालक राजेंद्र कुमार तथा मुख्य वक्ता विद्या भारती के जिला सचिव राजेंद्र कुमार शर्मा रहे तथा अध्यक्षता अशोक कुमार भार्गव प्रबंध समिति अध्यक्ष द्वारा की गई।
मंचासीन अतिथियो के स्वागत एवं परिचय के उपरांत विद्यालय प्रबंध समिति ने सभी आचार्य दीदियो को मिष्ठान एवं अन्य उपहार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य वक्ता शर्मा ने आगामी 22 जनवरी को अयोध्या धाम में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित होने वाले भगवान श्री राम के दिव्य भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि दीपावली के अवसर पर हमें चलो जलाएं दीप वहां,जहां अभी भी अंधेरा है पंक्ति को चरितार्थ करते हुए समाज बंधुओ के साथ मिलकर सार्थक दीपावली मनाना चाहिए।ऐसे दिए जलाएं कि धारा पर कई अंधेरा न रह जाए।दीपावली स्नेह मिलन के अवसर में खंड संघचालक ने पर्यावरण व जल संरक्षण कर पॉलीथिन मुक्त घर बनाने का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर उपस्थित आचार्य दीदीयो ने विद्यालय विकास हेतु अपने सुझाव व अनुभव साझा किये।कार्यक्रम में समिति सदस्य दीपक वर्मा सुरेंद्र कुमार सिंघल मनोज कुमार गगरानी मनोज गोलछा ने भी सभी को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित की।आभार प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष छीतर लाल गुर्जर ने व्यक्त किया।कार्यक्रम में आचार्या भगवती कुमावत ने मेरी झोपड़ी के भाग आज जाग जायेगे जब मेरे राम आएंगे,गीत की भाव विभोर प्रस्तुति कर कार्यक्रम को राममय बना दिया।कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ हुआ। यह जानकारी विद्यालय के प्रचार प्रमुख भूपेन्द्र शर्मा द्वारा दी गई।