इंद्र मेघवाल के परिजनों से मिलने डाॅ किरोडी मीणा जालौर के लिए रवाना, कल पहुचेंगे सचिन पायलट

जयपुर। जालौर जिले के सुराणा गांव में शिक्षक द्वारा निर्ममता से पिटाई में जान गंवाने वाले छात्र इंद्र कुमार के परिजनों से मिलने के लिए बीजेपी राज्यसभा सांसद डाॅ किरोडी लाल मीणा जालौर के लिए रवाना हो चुके हैं। राज्यसभा सांसद ने पीडित परिवार को आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। साथ ही परिवार के मांगों के अनुसार आगामी रणनीति तय करने की बात कही है।
राज्यसभा सांसद ने ट्विट करते हुए लिखा, "अभी जालौर के लिए रवाना हो गया हूँए रात्रि तक जालौर पहुँच जाऊंगा व कल सुबह सुराणा गाँव मे इंद्र मेघवाल के परिजनों से मुलाकात कर पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता करूँगा व परिवार की माँगो के अनुसार आगामी रणनीति तय की जायेगी"

सचिन पायलट 16 को पहुंचेंगे
राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी कल पीडित परिवार से मिलने और उन्हें संवेदनाएं देने कल जालौर पहुंचेंगे। सचिन पायलट ने ट्विट करके यह जानकारी दी हैं। सचिन ने ट्विट करते हुए लिखा, "जालौर जिले के सुराणा गाँव में छात्र इंद्र कुमार के साथ शिक्षक द्वारा निर्ममता से की गई पिटाई में मासूम को अपने प्राण गंवाने पड़े थे। मैं कलए 16 अगस्त को स्व. इंद्र कुमार के परिजनों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त करूंगा।"

 बता दें कि सुराणा गाँव में छात्र इंद्र की द्वारा मटके से पानी पीने पर ही शिक्षक छैल सिंह ने इतनी निर्ममता से पिटाई कर दी उसकी इलाज के वक्स मौत हो गई।