ERCP योजना में संशोधन को लेकर 1 लाख लोगों के साथ जयपुर कूच करेंगे डॉ किरोड़ी लाल मीणा, प्रशासन अलर्ट

दौसा न्यूज। पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों के लिए पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना में संशोधन करवाकर केंद्र सरकार को भेजने हेतु राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोडी लाल मीणा आज विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर लगभग एक लाख लोगों के साथ जयपुर कूच करेंगे। डॉक्टर करोड़ी लाल के नेतृत्व में जल क्रांति यात्रा मीणा हाईकोर्ट से शुरू होकर जयपुर तक जाएगी। इस यात्रा में सांसद ने एक दिन पहले पीले चावल बांटकर अधिक से अधिक लोगों को जल क्रांति यात्रा में शामिल होने के लिए न्योता दिया था।
राज्यसभा सांसद की जयपुर कूच करने की घोषणा को लेकर जिला प्रशासन के हाथ पांव फूल गए और प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है।
सोमवार देर रात तक दौसा कलेक्ट्रेट में डॉक्टर किरोडी लाल मीणा के साथ जयपुर कमिश्नर सीताराम भाले, आईजी उमेश चंद्र दत्ता और कलेक्टर कमर चौधरी व एसपी संजीव जैन के साथ बैठक की जिसमें सांसद को जयपुर कूच नहीं करने की समझाइश की इसकी गई लेकिन सांसद किरोड़ी ने कहा कि वह जयपुर जरूर जाएंगे। और अगर उन्हें रोकने की कोशिश की गई तो उनके साथ लाखों लोग रेलवे ट्रैक और सड़क को भी जाम कर सकते हैं। हांलांकि, बैठक में जयपुर कूच के रूट को बदलने की सहमति हो गई। अब कलेक्ट्रेट और दौसा शहर के भीतर हो के कूच नहीं किया जाएगा। इसके बजाय सीधे लालसोट बाईपास होकर जयपुर से कूच करेंगे।
बता दें कि, ECRP राजस्थान के 13 पूर्व जिलों में पानी पहुंचाने की नहर योजना है जिसका बजट 37000 करोड़ है। इस योजना के तहत सिंचाई और पेयजल आपूर्ति का प्रावधान किया गया है। इन 13 जिलों में करौली, सवाई माधोपुर, धौलपुर, दौसा, भरतपुर, अलवर, Tonk, झालावार,  Baran, कोटा,  बूंदी, अजमेर एवं जयपुर शामिल है।