कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन करवाना बहुत जरूरी - डॉ सुमन मीणा

संवाददाता सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l

राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिविर का आयोजन

15 से 18 वर्ष के बच्चों के वैक्सीनेशन डोज लगाकर की शुरुआत

कस्बे में पुरानी सब्जी मंडी के पास स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में चल रहे शिविर के छठे रोज एनएसएस विशेष शिविर के छठे दिन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उदयपुरवाटी के धर्मशाला भवन में एनएसएस के छात्रों को मुख्य अतिथि डेंटिस्ट डॉ सुमन मीणा के द्वारा वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी दी lतथा 15 से 18 वर्ष के बच्चों की वैक्सीनेशन डोज लगाकर शुरुआत की डॉ सुमन मीणा ने छात्रों को वैक्सीनेशन लगाने के लिए मोटिवेट किया l वैक्सीनेशन के बारे में विस्तार से बताया और कहा की वैक्सीनेशन लगवाना बहुत जरूरी है l डॉक्टर मीणा ने संभागीय को अपने दांतो की किस प्रकार से देखभाल करनी है ताकि दातों की होने वाली बीमारी से बचा जा सके उसके बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की l जगदीश कुमावत ने छात्रों को व्यायाम करने की सलाह दी और बताया कि व्यायाम करने से मनुष्य का शरीर स्वस्थ रहता है l पांच बत्ती स्थित धर्मशाला भवन चल रहे 15 से 18 वर्ष वैक्सीनेशन शिविर में एनएसएस के छात्रों द्वारा मेडिकल टीम का योगदान किया l
15 से 18 वर्ष वैक्सीनेशन की शुरुआत करते समय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उदयपुरवाटी के प्रधानाचार्य  संगीता मीणा डॉ सुमन मीणा इब्राहिम शैक्ख उपस्थित रहे l