चिकित्सा सेवा और मोटिवेशन पर डॉ सुरेश पाण्डेय का सम्मान

 

कोटा। कोरोना काल में चिकित्सा सेवा में जुड़ कर तथा मोटिवेशन के माध्यम से आमजन को राहत पहुंचा कर उनमें उर्जा का संचार करने पर न्यू कोटा इंटरनेशनल सोसायटी ने सुवि नेत्र चिकित्सालय के डॉक्टर सुरेश पाण्डेय को हाडोती गौरव सम्मान से नवाजा।

सुवि नेत्र चिकित्सालय के निदेशक डॉ सुरेश पांडे एवं डॉ विदुषी पांडे के द्वारा कोरोना कालखंड के दौरान 2 वर्ष तक चिकित्सा सेवा कार्य एवं मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में गीत भजन साइकिलिंग एवं विभिन्न लेखों के माध्यम से आमजन में जनजागृति का कार्य किया तथा ऑनलाइन जूम मीटिंग ओं के माध्यम से आमजन को चिकित्सा व्यवस्थाओं के बारे में तथा चिकित्सा सुविधा के बारे में विस्तृत जानकारी देकर लाभान्वित किया।

न्यू कोटा इंटरनेशनल सोसायटी की अध्यक्ष श्रीमती अंजू शर्मा ने बताया कि विगत दिनों आयोजित हाडोती गौरव सम्मान के दौरान डॉ सुरेश पाण्डेय नहीं पहुंच पाए थे ,जिस पर उन्हें कार्यक्रम संयोजक केके शर्मा कमल की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल में शामिल राम सिंह पवार विनोद शर्मा के द्वारा सुवि नेत्र चिकित्सालय पर पहुंंचकर हाडोती गौरव सम्मान प्रदान किया गया।

शर्मा ने बताया कि न्यू कोटा इंटरनेशनल सोसायटी के तत्वावधान में 50 दिन कोरोना जागरूकता महाअभियान चलाया गया था जिसमें डॉ सुरेश पाण्डेय ने आमजन को आंखों की विभिन्न बीमारियों एवं उपचार के बारे में ऑनलाइन निशुल्क परामर्श दिया था 19 सेवाओं को मध्य नजर रखते हुए डॉ सुरेश पाण्डेय को हाडोती गौरव सम्मान से नवाजा गया।

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान