पेंशनर समाज कोटा द्वारा डॉ विधी शर्मा का सम्मान

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा |

राजस्थान पेंशनर समाज कोटा द्वारा डॉक्टर विधि शर्मा कोषाधिकारी कोटा का स्थानांतरण अतिरिक्त निदेशक लोकल फंड ऑडिट कोटा में हो जाने के फल स्वरूप आज डॉक्टर शर्मा को पेंशनर्स भवन चंबल गार्डन कोटा में शाल उड़ाकर बुके देकर सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर सितंबर 2021 में सेवानिवृत्त हुए  राकेश श्रद्धा और राकेश भारती एवं  अनिल श्रीवास्तव को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष  रमेश चंद गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्र सिंह , हरि सुदन शर्मा , गजेंद्र कुमार गौड़ , राम किशोर अग्रवाल , राम चरण तवर  मोहम्मद कुरेशी, नमो नारायण शर्मा ने भी सभी मेहमानों का स्वागत किया
डॉ विधी शर्मा ने कहा कि पेंशनर समाज द्वारा उक्त कार्यक्रम कर मुझे सम्मानित किया है यह मेरे लिए गौरव की बात है तथा मैंने अपने कार्यकाल में सभी पेंशनर्स की समस्याओं को प्राथमिकता से पूर्ण करने पूर्ण करने को अपना उद्देश्य बताया तथा सभी बकाया फिक्सेशन कार्य पूर्ण करवाया जा सका
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रमेश चंद गुप्ता ने कहा कि डॉ विधी शर्मा ने एक परिवार की तरह पेंशनरों का ध्यान रखा तथा पेंशनर्स का यथोचित सम्मान किया है इसके लिए धन्यवाद की पात्र है पेंशनर्स को कार्यालय जाने पर सम्मान मिलने से सभी पेंशनर्स अभिभूत हैं इस अवसर पर सभी के सम्मान में स्नेह भोज का आयोजन किया गया |