दो दशक के बाद वार्ड 13 में नाली निर्माण कार्य शुरू

संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी|

हिण्डोली ग्राम पंचायत के वार्ड 13 से वार्ड पंच ओमप्रकाश सुवालका ने अपने संघर्ष से वार्ड वासियों के लिए घर घर जाकर कोरोना में मास्क वितरण किए वही परिवार से पहली बार चुनाव लड़ा और जीत हासिल की उसके बाद वार्ड वासियों की सेवा करने के लिए जो वार्ड वासियों ने आशीर्वाद दिया है उस पर खरा उतरने के लिए सुवालका ने जो भी वार्डवासियों की समस्या होती है उनको लेकर अधिकारियों तक जाकर उनकी समस्याओं का निवारण करवाना प्राथमिकता है ऐसा ही एक मामला है जो दो दशक से वार्ड वासी मांग कर रहे थे नाली निर्माण की जो अब जाकर पूरी होती हुई दिखाई दे रही है वही वार्ड पंच ओमप्रकाश सुवालका का कहना है कि मेरे वार्ड मैं बड़ी मुश्किल से नाली निर्माण का कार्य शुरू हुआ है उसे अच्छे से करवाने के लिए बराबर देख रहा हु की कोई कमी ना रहे । और जो रोड पर गंदगी रहती है उसे भी साफ करवाया जायेगा मेरी इच्छा है कि हिण्डोली ग्राम पंचायत में मेरा वार्ड आदर्श वार्ड बने इसलिए में प्रयास रत हु ।
हिण्डोली ग्रामवासियों से निवेदन है कि सभी मास्क लगाकर बाजार जाएं सोशल डिस्टेंस की पालना करे स्वयं सुरक्षित रहे परिवार को सुरक्षित रखे ।