डीआरएम ने 36 रेलसेवकों को सेवानिवृति पर गोल्ड मेडल से किया सम्मानित
कोटा 29 दिसम्बर। रेलवे विभाग कोटा मण्डल से दिसम्बर माह में आयुसीमान्तर्गत 36 रेल सेवको का सभागृह में विदाई समारोह आयोजित किया गया। मण्डल रेल प्रबन्धक मनीष तिवारी द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। कोटा मंडल से दिसम्बर माह में 36 रेल सेवक विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्त हुए।
36 रेल सेवको में 02 राजपत्रित अधिकारी सहायक मंडल इंजीनियर गौरी शंकर शर्मा एवं सहायक विधुत इंजीनियर नित्या नन्द पाण्डेय तथा 34 अराजपत्रित कर्मचारी चल टिकट परीक्षक, तकनीशियन, ट्रैक मेंन, एसएसई, ट्रेन मेनेजर, कार्यालय अधीक्षक, लोको पायलट, प्रवर लिपिक, हेल्पर, प्वांट्समैंन एवं मुख्य कार्यालय अधीक्षक इत्यादि महत्पूर्ण पदों पर कार्यरत कर्मचारी शामिल थे। सभी सेवानिवृत्त हो रहे रेल सेवको को गोल्ड मेडल सहित संबंधित दस्तावेज जैसे-पेंशन पे आर्डर, सेवा प्रमाण पत्र, सर्विस रिकार्ड की सॉफ्ट कापी, पहचान पत्र, मेडिकल कार्ड, कंपोजिट ट्रांसफर ग्रांट भत्ता एवं पास आवेदन तथा प्राधिकार पत्र प्रदान किये गये।
मण्डल रेल प्रबन्धक मनीष तिवारी ने कर्मचारियो को सेवानिवृत्ति राशि का सदउपयोग, स्वास्थमय जीवन व्यतीत करने की सलाह दी तथा रेलवे के प्रति समर्पण, निष्ठा एवं अतुलनीय योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सुप्रकाश, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक आर के प्रजापत, सहायक कार्मिक अधिकारी वरुण चतुर्वेदी, सहायक वित्त प्रबंधक संजय मालिक एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी तथा उनके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।