डीआरएम नें बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि
कोटा। भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अबेडकर जी के दिनांक 06 दिसम्बर को महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में पुष्पाजंली कार्यक्रम आयोजित की गई है। मण्डल रेल प्रबंधक मनीष तिवारी ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रजव्लित एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी का जन्म मध्य प्रदेश के मऊ नगर में 14 अप्रैल 1891 में हुआ था तथा 06 दिसम्बर 1956 को परम पूज्य बाबा साहेब का निधन हुआ था। जिसे महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में सम्पूर्ण भारत वर्ष में मनाया जाता है। डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी एक ऐसे उच्च कोटि के मनीषी विचारक थे जिन्होने विश्व में अपनी विद्ववता से ज्ञान के प्रकाश को चारों ओर फैलाते हुए, भारत की धर्मनिरपेक्षता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती के लिए अनवरत संघर्ष किया ।
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अपर मण्डल रेल प्रबंधक मनोज कुमार जैन एवं आर आर के सिंह सहित सभी रेल अधिकारी, ओबीसी एसोसियेशन के पुरूषोतम यादव, एससी/एसटी के अभय सिंह मीना, डब्लूसीआर मजदूर संघ के अब्दुल खलिद, एम्पलाइज यूनियन के राकेश मित्तल, अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।
ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान