जयपुर। दुनिया में तकनीकी में नवाचार किस कदर बढ रहा है इस बात से अब शायद ही कोई अनजान हो। आटो मोबाइल इंड्रस्टी की बात करें तो स्टीम इंजन से शुरू हुई यह दुनिया आज उडनी कार बनाने तक पहुंच गई है। इस इस के बीच दुबई में आयोजित Gitex Global 2022 इवेंट में आज XPeng नाम की कंपनी उड़ने वाली कार लॉन्च कर दी है। यह कार पुरी तरह इेलक्ट्रिक है। आइये इस कार के बारे में हम आपको पूरी जानकारी देते हैं।
XPeng नामक कंपनी ने Gitex Global 2022 इवेंट में इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग (eVTOL) एयरक्राफ्ट X2 को लॉन्च किया है। इस कार मे केवल दो ही सीटें हैं। जिसकी लंबाई लगभग 5 मीटर है। इसकी चौड़ाई 4.78 मीटर और ऊंचाई 1.36 मीटर है। वजन की बात करें तो इस उडनी कार का वजन 560 किलो है। उड़ने वाली कार का टेक-ऑफ वजन 760 किलोग्राम है, यानी उस पर दो लोग बैठ सकते हैं और कुछ सामान ले जा सकते हैं। दुबई में GITEX ग्लोबल इवेंट 2022 में प्रदर्शित, XPeng X2 eVTOL एक इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार है जिसे आप 1000 मीटर तक की ऊंचाई पर चला सकते हैं। इस कार की हवा में उडने की स्पीड 130 किमी प्रति घंटा है।
अब बात कर लेते हैं इसकी बैटरी पावर की। इसकी बैटरी को फुल चार्ज करने पर आप इसे एक बार में 35 मिनट तक उड़ा सकते हैं। इसमें ऑटोनॉमस फ्लाइंग, रडार रेंजिंग, ऑटोमैटिक डिप्ड सेफ्टी पैराशूट और ऑब्सटेट्रिक एविडेंस सिस्टम समेत कई खास विशेषताएं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक XPeng साल 2024 में अपनी फ्लाइंग कार X2 की डिलीवरी शुरू करेगी। फिलहाल इस कार की कीमत के बारे में कोई भी जानकारी मौजूद नहीं है।