Baran : आपसी रंजिश को लेकर दूधिए की हत्या हमलावर 60हजार रुपए भी ले गए राजीनामा के बाद की हत्या हत्यारे फरार
संवाददाता विष्णु भारद्वाज
बारां राजस्थान
बारां 14अप्रैल जिले के किशनगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में आधा दर्जन से भी अधिक लोगों ने धरदार हथियारों से हमला बोल कर एक गुर्जर दूधिए को गम्भीर घायल कर दिया। जिसकी बारां ज़िला अस्पताल में ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना के बाद किशनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
जिला अस्पताल में पुलिस कर्मी दिनेश कुमार ने बताया कि किशनगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ क्षेत्र में एक बुजुर्ग आनंदीलाल गुर्जर निवासी किशनाईपुरा रामगढ़ कस्बे में दूध देने गया था। बाबू खटीक के मकान के पास हमलावरों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे उसके गंभीर चोटें पहुंची। गंभीर अवस्था में उसे बारां जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि पूर्व में दिसंबर माह के दौरान भी जमीन के विवाद को लेकर इन्हीं पक्षों में झगड़ा हुआ था। दोनों की तरफ से क्रॉस केस भी दर्ज हुए थे, लेकिन बाद में कोर्ट में राजीनामा हो गया था। मृतक ने हमलावरों में मलखान सिंह, सुनील, बृजमोहन, लोकेश बेरवा इत्यादि के नाम बताएं है। यह भी बताया गया कि मृतक आनंदीलाल गुर्जर की जेब से 60 हजार रुपए भी लेकर हमलावर फरार हो गए हैं।पुलिस ने पर्चा बयान लेकर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है।
उधर, एसपी राजेंद्रकुमार चौधरी ने बताया कि मृतक आनंदीलाल गुर्जर का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दोनों पक्ष गुर्जर जाति के है। इनके बीच काफी समय से अनबन थी। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।