राजेश खोईवाल के प्रयास से ट्राई साइकिल मिलने पर खिला दिव्यांग अकरम का चेहरा।

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |

नमो नमो मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश खोईवाल ने बताया कि कागदी देवरा निवासी अकरम को विकलांग होने की वजह से कार्य स्थल तक आने जाने में हो रही परेशानी की वजह से अकरम पिछले 2 वर्षों से बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा था। जिस पर परेशान होकर अकरम ने नमो नमो मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश खोईवाल से मदद की गुहार लगाते हुए ट्राईसाईकिल उपलब्ध करवाने के लिए कहा। जिस पर राजेश खोईवाल ने नमो नमो मोर्चा भारत प्रदेशअध्यक्ष राजस्थान मूर्ति जी मीणा व कोटा संभाग मीडिया प्रभारी शिव शर्मा की प्रेरणा से त्वरित कार्रवाई करते हुए समाज कल्याण अधिकारी जेपी चांवरिया को मामले की गंभीरता से अवगत कराते हुवे अकरम को ट्राई साइकिल उपलब्ध करवाने का निवेदन किया जिस पर पूरी प्रक्रिया करने के बाद अकरम को ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई है ट्राई साइकिल मिलने के बाद मायूस अकरम के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई है अकरम का कहना है कि अब मुझे रोजगार के लिए कहीं भी आने जाने में परेशानी नहीं होगी। बेरोजगारी की वजह से मैं आर्थिक तंगी से भी जूझ रहा था लेकिन अब मैं अपना रोजगार खुद कर सकता हूं ट्राई साइकिल दिलाने के लिए के जिला अध्यक्ष राजेश खोईवाल का धन्यवाद देता हूं। दौरान एडवोकेट रमेश वर्मा भगवान दत्त सोनू डगोरिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे |