Dungarpur : प्रेमी के लिए पत्नी ने दी कुर्बानी - प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

Dungarpur: राजस्थान के डूंगरपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. मिली जानकारी के मुताबिक पति को पत्नी के अवैध संबंधों के बारे में पता चल गया, जिसके बाद पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. वहीं, घटना के बाद महिला के घर के आंगन में पति का शव पड़ा मिला, जिसके बाद पुलिस ने हत्या के आरोपी महिला और उसके प्रेमी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया. वहीं, पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या के मामले में शिकायत दर्ज कर ली है। बता दें कि सब कुछ सीमलवाड़ा जिला डूंगरपुर से संबंधित है।
 
सीमलवाड़ा के पुलिस उपाधीक्षक रामेश्वर लाल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि धुंधी गांव निवासी देव कटारा ने 18 दिसंबर को थाने में तहरीर दी थी जिसमें उन्होंने बताया जिसमें बताया गया था कि 15 दिसंबर को उसके बेटे भूरा कटारा का उसकी पत्नी कंकू के साथ किसी से फोन पर बात करने को लेकर झगड़ा हुआ था जिसके बाद भूरा की पत्नी घर छोड़कर चली गई थी और वह अपने पीहर भी नहीं पहुंची.
 
वहीं देवा कटारा ने शिकायत में कहा कि 17 दिसंबर की रात जब हम सब खाना खाकर सो रहे थे और अगली सुबह जब उठे तो भूरा का शव उसी स्थिति में पड़ा मिला. देवा ने बताया कि भूरा के मुंह से खून भी निकल रहा था और उसकी गर्दन पर तार का निशान देखा गया था.
 
उसके बाद माता-पिता ने कुआं पुलिस को बताया तो सूचना पर पुलिस वहां पहुंची. पुलिस को मिली शिकायत में मृतक के पिता ने अपनी बहू कंकू पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है.
 
उधर, देवा कटारा के बयान के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक की पत्नी की तलाश शुरू कर दी है. जांच के दौरान पुलिस ने गुजरात के कड़ाना जंगल के पास कंकू और बच्चे को पाया और सरनखास निवासी कंकू और शंकर डामोर को हिरासत में ले लिया.
 
जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने कहा कि दोनों ने भूरा कटारा को मार डाला और पूछताछ के दौरान कंकू ने पुलिस को बताया कि वह शंकर के साथ रिश्ते में थी और हाल ही में उसके पति ने उन दोनों को फोन पर बात करते पकड़ा था। .