जयपुर। रविवार को नई दिल्ली में जंतर—मंतर पर भारत छोड़ो आंदोलन की 75 वीं वर्षगांठ पर 'भारत जोड़ो आंदोलन' कार्यक्रम आयेजित किया गया था। इस आंदोलन के दौरान वहां इकठ्ठा भीड़ ने साम्प्रदायिक नारें लगाये जिसका एक वीड़ियो सोशल मीड़िया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीड़ियो में युवक 'हिन्दुस्तान में रहना होगा, जय श्रीराम कहना होगा' और 'जब मुल्ले काटे जाएंगे, राम-राम चिलाएंगे' जैसे नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
वीड़ियो वायरल होने पर पुलिस ने जांच स्टार्ट कर दी हैं। इस संबध में दिल्ली पुलिस ने पूर्व भाजपा प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय सहित छ: लोगों को अरेस्ट कर लिया है। और पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज कर ली है।
इस कार्यक्रम की मीडिया प्रभारी शिप्रा श्रीवास्तव ने कहा भारत जोड़ो कार्यक्रम पूर्व भाजपा प्रवक्ता अश्विनि उपाध्याय के नेतृत्व में हुआ था। लेकिन उन्हेंने किसी भी तरह के मुस्लिम विरोधी नारे लगाने से इंकार किया है। श्रीवास्तव ने कहा है कि यह कार्यक्रम स्वतंत्रता से पहले के 222 ब्रिटिश नियमों को खत्म करने और उनकी जगह नये कानून बनाने के लिए किया गया था। आगे उन्होंने कहा कि वीडियो को हमने देखा है,लेकिन हम इन लोगों को नहीं जानते। इन्हें पकड़कर सख्त सजा दी जानी चाहिए।
वहीं, अरेस्ट हुए भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अश्विनि उपाध्याय ने कहा कि मैने भी वीड़ियो देखा है लेकिन इस वीडियो में नारेबाजी कर रहे लोगों से मेरा कोई वास्ता नहीं है, ना ही मैं इन्हें जानता हूं। मैने वीडियो को जांच के लिए पुलिस के लिए भेज दिया है। इसकी जांच की जाये और आरोपीयों को जल्द से पकड़कर उन्हें कड़ी सजा दी जाये।