बिंदौरी के दौरान 2 पक्षो में हुआ विवाद, दोनो पक्षो की रिपोर्ट पर मुकद्दमा दर्ज

संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी राजस्थान |

हिंडोली थाना क्षेत्र के कराड़खेड़ी गाँव मे देर रात बिंदौरी निकालते समय आतिशबाजी के कारण लगी आग की से 2 पक्षो में विवाद हो गया। जिसमें जमकर धक्का मुक्की व हंगामा हुआ । ज्ञात रहे दोनो समाजो के बीच काफी समय से अनबन चल रही है। जानकारी के अनुसार कराड़खेड़ी में रेगर समाज व कराड समाज मे शादी थी। जिसमे कराड समाज के लड़के की बिंदौरी के दौरान आतिशबाजी करते समय दूसरे पक्ष के शादी के शामियाने में आग लग गई। जिसको लेकर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए दोनो पक्षो के बीच जमकर हंगामा हुआ व धक्का मुक्की हुई। सूचना पर हिंडोली पुलिस मौके पर पहुँची।दोनो पक्षो के देर रात को ही थाने में रिपोर्ट दे दी। सुबह दोनो पक्षो के लोग पुलिस थाने इक्कठा हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षो के पंचों के सामने आपसी सहमति से समझौता करवाने की कोशिश की लेकिन बात नही बनी।
डीएसपी सज्जन सिंह ने बताया कि दोनो पक्षो की रिपोर्ट पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। अनुसंधान जारी है।