ट्रेन में यात्रा के दौरान व्हाट्सएप से मंगवा सकेंगे ऑनलाइन खाना, जानें कैसे

जयपुर। भारतीय रेलवे की एक शाखा आईआरसीटीसी ने एक ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने की सुविधा शुरू की है। यात्री इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप मदद से ट्रेनों में ऑनलाइन खाना ऑर्डर कर सकते हैं। इसके लिए यात्री को पीएनआर नंबर का इस्तेमाल करना होगा।
बता दें कि इस यात्रियों के लिए यह सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए आईआरसीटीसी की फूड डिलीवरी सर्विस जूप ने इस चैटबॉट सर्विस के लिए जियो हैप्टिक के साथ पार्टनरशिप की है। यात्रियों को आईआरसीटीसी की इस ऑनलाइन भोजन सुविधा के लिए बस अपने पीएनआर नंबर का उपयोग करने की आवश्यकता है, जिसके बाद कुछ ही समय में सीट पर गर्म भोजन उपलब्ध होगा। यहां तक की यात्रियों को ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने के लिए किसी भी प्रकार के ऐप को डाउनलोड करने की भी जरूरत नहीं है। जूप की मदद से यात्री व्हाट्सएप चैट पर अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी स्टेशन से खाना मंगवा सकते हैं।
ऐेसे करें खाना आर्डर
ट्रेन में अपनी सीट पर खाना ऑर्डर करने के लिए आपको 917042062070 पर जूप मैसेज करना होगा। इसके बाद आपको दस अंकों का पीएनआर नंबर इंटर करना होगा। जिसके बाद आपको रेस्टोरेंट को सेलेक्ट करना है। सलेक्ट किये गये रेस्तरां से आप मनपसंद खाना आर्डर कर सकते हैं। आर्डर करने के बाद आपको पमेंट करना होगा।
बता दें कि यहां आपको वेज और नॉन वेज दोनों तरह का खाना ऑर्डर करने की सुविधा मिलती है। साथ ही आप व्हाट्सऐप चैट के रीयल.टाइम फूड ट्रैकिंग और फीडबैक फीचर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही यात्रियों को व्हाट्सएप चैट के जरिए रियल टाइम फूड ट्रैकिंग फीडबैक और हेल्पलाइन सपोर्ट भी मिलेगा। यह सुविधा 100 से अधिक रेलवे स्टेशनों के लिए शुरू की गई है।