8 करोड़ रुपए में पूरी भव्यता के साथ भरेगा दशहरा मेला

ब्यूरोचीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

8 करोड़ रुपए में पूरी भव्यता के साथ भरेगा दशहरा मेला

26 सितंबर से 21 अक्टूबर तक चलेंगे मेले के कार्यक्रम
कोटा। दो साल बाद कोटा का राष्ट्रीय दशहरा मेला फिर भव्य रूप में नजर आएगा। मेले का आयोजन 26 सितंबर से 21 अक्टूबर तक होगा। इस दौरान रावण दहन कार्यक्रम के लिए 72 फीट का रावण का पुतला बनाया जाएगा। जबकि कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतले 50-50 के होंगे। मेले के आयोजन को लेकर मेला समिति की पहली बैठक बुधवार को हुई।

इसमें दशहरा मेले के लिए 8 करोड़ रुपए के बजट की स्वीकृति पर सहमति बनी। इसमें 4 करोड़ कोटा उत्तर नगर निगम और 4 करोड़ कोटा दक्षिण नगर निगम द्वारा वाहन किया जाएंगे। उपायुक्त गजेंद्र को मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। जबकि अतिरिक्त मेला अधिकारी प्रेम शंकर शर्मा होंगे।

मुख्य अभियंता नगर निगम कोटा उत्तर दक्षिण को बनाया गया। मेला प्रभारी के रूप में अधिशासी अभियंता कोटा उत्तर प्रकाश शर्मा व अधिशासी अभियंता कोटा दक्षिण एक़्यू कुरैशी को नामित किया गया। बैठक में निर्माण, सफाई, टेंट ओर अन्य कार्यों के टेंडर करने का निर्णय किया गया।

प्रेम शंकर शर्मा के नाम पर जताई आपत्ति
मेला समिति की बैठक में मेला के सहायक अधिकारी के रूप में मुख्य अभियंता प्रेम शंकर शर्मा के नाम पर सहमति बनी। लेकिन कोटा उत्तर उपमहापौर सोनू कुरैशी ने विरोध किया। उपमहापौर कुरैशी ने कहा कि ये अधिकारी आमजन ओर जनप्रतिनिधियों को तवज्जो नहीं देते। इनके तो बाबू भी भाव खाते है। इनके सहायक मेला अधिकारी बनाने से काम मे परेशानी आएगी।

उन्होंने उनकी कार्यशैली को लेकर आयुक्त से भी शिकायत कर नाराजगी जताई। लेकिन महापौर कोटा उत्तर व समिति अध्यक्ष मंजू मेहरा ने कहा कि दो साल बाद फिर से मेला भर रहा है। उस बोर्ड का पहला मेला है। ऐसे में अनुभव वाले अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। सदस्यों में किसी कार्य को लेकर नाराजगी है तो संबंधित अधिकारी उनसे चर्चा कर समाधान करें।

बैठक में ये रहे मौजूद
मेला समिति की बैठक में उपमहापौर दक्षिण पवन मीना, समिति सदस्य अनिल सुवालका, अनूप अन्नू, भगवती देवी, सहित अन्य मौजूद रहे।