पात्रा चॉल जमीन घोटाला में संजय राउत को ईडी ने किया गिरफ्तार, जांच में नही कर रहे थे सहयोग

जयपुर। पात्रा चॉल जमीन घोटाले मामले रविवार सुबह शिवसेना सांसद संजय राउत के घर पहुंचे ईडी को अधिकारियों ने 9 घंटे की पूछताछ के उन्हें हिरासत में ले लिया है। 27 जुलाई के समन पर ईडी के सामने पेश नहीं होने पर आज सुबह लगभग सात बजे भांडुप में उनके बंगले पर ईडी टीम पहुंची थी। जहां अधिकारियों ने उनके घर की तलाशाी और राउत एवं उनके परिवार वालों से भी पूछताछ की। ईडी अधिकारियों ने बताया कि संजय राउत ने पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे थे।
गौरतलब है कि संजय राउत पर ईडी ने यह कार्रवाई महाराष्ट्र के 1034 करोड़ के पात्रा चॉल जमीन घोटाला मामले में की गई है। पुलिस ने संजय राउत के दादर स्थित फ्लैट को भी सील कर दिया है। ईडी ने बताया कि घोटाले के पैसों का ही राउत ने यह फ्लैट खरीदा था। हिरासत के बाद राउत को दफ्तर ले जाया जा रहा है। सुरक्षा के लिए ईडी कार्यालय पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
अब तक 11 करोड़ की संपत्ति जब्त
पात्रा चॉल से जुडे 1304 करोड रूपये की इस घोटाले मामले में शिवसेना सांसद की लगभी 11 करोड की संपत्ति जब्त हो चुकी है। जिसमें संजय राउत की नौ करोड़ रुपए और राउत की पत्नी वर्षा की दो करोड़ रुपए की संपत्ति नामजद है।

भगवा गमछा लहराते हुए बहार निकले राउत
ईडी अधिकारियों ने जब संजय राउत को हिरासत में लिया तो वे भगवा गमछा लहराते हुए बहार निकले। इस दौरान उनके घर के सामने भारी मात्रा में समर्थक भी मौजूद थे।

इससे पहले संजय राउत ने कहा कि झूठी कार्रवाई की जा रही है। सारे सबूत झूठे हैं। मैं मर भी जाऊं तो शिवसेना नहीं छोड़ूंगा और ना ही आत्मसमर्पण करूंगा। उन्होंने कहा कि मेरा किसी घोटाले से कोई लेनाण्देना नहीं है। मैं यह शपथ लेकर कह रहा हूं शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की बालासाहेब ने हमें लड़ना सिखाया मैं शिवसेना के लिए लड़ना जारी रखूंग ।

वहींए दूसरी तरफ ईडी के समन पर पेश नहीं होने पर भाजपा ने शिवसेना नेता पर पलटवार किया। भाजपा विधायक राम कदम ने कहा राउत निर्दोष हैं तो वह प्रवर्तन निदेशालय से क्यों डरते हैं। उनके पास प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए हर समय है लेकिन पूछताछ के लिए जांच एजेंसी के कार्यालय जाने का समय नहीं है।