जयपुर। पंजाब चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपेंद्र सिंह हनी को अवैध रेत खनन मामले में गिरफ्तार कर लिया है। प्रवर्तन निदेशालय ने कल शाम हनी को हिरासत में ले लिया और आज उसे सीबीआई अदालत में पेश करेगी। एंजेसी का कहना है कि उन्होंने कहा कि हनी को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया है।
दबाव की राजनीति कर रही बीजेपी
चरणजीत चन्नी के भतीजे को ऐसे समय पर गिरफ्तार किया गया है जब पंजबा में विधानसभा चुनाव के कुछ दिन ही बाकी हैं। पंजाब में 20 फरवरी को को होगी, जबकि नतीजे 10 मार्च को आएंगे। ऐसे में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि बीजेपी दबाव की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि जब पश्चिमी बंगाल में विधानसभा चुनाव हो रहे थे जब भी मोदी सरकार ने ममता बनर्जी के रिश्तेदारों पर छापे पड़वाये और पंजाब में ईडी द्वारा उन पर, उनके मंत्रियों पर दबाव डालने के लिए उसी पैटर्न का पालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'हम दबाव को संभालने के लिए तैयार हैं' इस मामले से उनका कोई संबंध नहीं है।
बता दें कि पिछले महीने ईडी ने भूपेंद्र सिंह हनी परिसरों पर छापेमारी के दौरान ₹8 करोड़ जब्त किए थे। यह छापेमारी पंजाब में अवैध बालू खनन कार्यों के सिलसिले में की गई थी।
प्रवर्तन निदेशालय ने बताया था कि भूपेंद्र सिंह हनी के परिसरों पर तलाशी के दौरान अवैध रेत खनन और संपत्ति लेनदेन, मोबाइल फोन, 21 लाख रुपये से अधिक का सोना और 12 लाख रुपये की रोलेक्स घड़ी बरामद हुई थी।