जयपुर। प्रवर्तन निदेशालय ने बुधावार को आतंकवादी दाऊद इब्राहिम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया। नवाब मलिक तीन मार्च तक ईडी की हिरासत में रहेगा और उनसे पूछताछ की जायेगी।
प्रवर्तन निदेशालय द्वारा आठ घंटे की पूछताछ और बाद में गिरफ्तारी के बाद नवाब मलिक को एक विशेष अदालत में पेश किया गया था। मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि, "मुझे जबरन यहां लाया गया है। उन्हें पहले समन भेजना चाहिए था, लेकिन उन्होंने मुझे मेरे घर से उठा लिया।"
हम लड़ेंगे और जीतेंगे झुकेंगे नहीं
ईडी कार्यालय से बाहर के बाद मीडियाकर्मियों के सामने अपनी मुट्ठी लहराते हुए, मलिक ने कहा कि वह झुकेंगे नहीं। "हम लड़ेंगे और जीतेंगे, और सभी को बेनकाब करेंगे।" इसके बाद ईडी के अधिकारी उन्हें एक वाहन में मेडिकल जांच के लिए सरकारी जे जे अस्पताल ले गए।
सूत्रों के अनुसार, नवाब मलिक पर आरोप है कि आतंकवादी दाऊद के सहयोगियों के साथ लेन-देन की है और कुछ जमीन के सौदे किय हैं। ईडी ने कहा कि नवाब मलिक टालमटोल कर रहा था और उसने जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।
वहीं, शिवसेना नेता संजय राउत ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम संबंधी मामले में ईडी द्वारा महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक से पूछताछ करने पर कहा है, "ईडी जिस तरह मलिक को उनके घर से ले गई, वह महाराष्ट्र सरकार को चुनौती देना है।" राउत ने कहा, "2024 के बाद आपकी भी जांच कराई जाएगी। यह बात समझ लीजिए।"
बता दें कि 62 वर्षीय मंत्री को पूछताछ के लिए आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय ले जाया गया। ईडी के अधिकारी सुबह छह बजे इस घर पहुंचे जहां उनसे एक घंटे तक पूछताछ की गई। फिर उन्हें ईडी कार्यालय लाया गया और करीब आठ घंटे तक फिर से पूछताछ की गई।