अर्पिता मुखर्जी के तीसरे फ्लैट पर छापेमारी में ईडी को मिला 49 करोड़ कैश और सोना.चांदी

जयपुर। पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ईडी पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता के ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। छापेमारी के दौरान लगातर करोडों रूपये कैश और और सोना चांदी के जवाराहत मिल रहे हैं।
आज ईडी ने अर्पिता के तीसरे फ्लैट पर छापेमारी की इस दौरान उनके घर से 49 करोड कैश और सोना चांदी बरामद हुआ है। अर्पिता का यह तीसरा ठीकाना चिनार पार्क इलाके में स्थित तीसरे अपार्टमेंट में है। गौरतलब है कि, हाल ही बर्खास्त किऐ गए टीएमसी के मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता के अलग अलग ठिकानों से अब तक ईडी करीब 50 करोड़ रुपये बरामद कर चुकी है।

ईडी के अधिकारी ने बताया कि गुरूवार को शाम को लगभग सात से आठ बजे की बीच यह छापेमारी की गई थी। फ्लैट लॉक होने की वजह से दरबाजा नहीं खुल रहा था अतः ईडी के अधिकारियों ने ने केंद्रीय बल के अधिकारियों की मौजूदगी में इसे खोल दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्पिता चटर्जी से पूछताछ के बाद अर्पिता ने खुद इस फ्लैट के बारे में जानकारी दी थी। फिलहाल अर्पिता चटर्जी के पूछताछ जारी है। माना जा रहा है कि अभी कई और खुलासे पूछताछ के बाद सामने आ सकते हैं।

बता दें कि ईडी ने अर्पिता मुखर्जी को बंगाल में स्कूल भर्ती घोटाले में गिरफ्तार किया है। ईडी ने अब छापेमारी करके अर्पिता के ठिकानों से अब तक लगभग 50 करोड़ कैश और कई किलो सोना.चांदी बरामद कर चुकी है। गुरूवार को रेड से पहले अर्पिता के बेलघरिया स्थित फ्लैट में बुधवार शाम को भी ईडी ने छापेमारी की थी। इस दौरान ईडी ने 27.90 करोड़ कैश बरामद किये थे और छह किलो सोना बरामद किया। रुपये बैग और प्लास्टिक के पैकेट में रखे थे। इसके अलावा उनके पास से करोड़ों की जमीन और मकान के दस्तावेज भी मिले हैं।