शिवसेना सांसद संजय राउत के घर ईडी की दस्तक, 27 जुलाई को किया था तलब

जयपुर। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारि रविवार को मुंबई में शिवसेना सांसद संजय राउत के घर की तलाशी और पूछताछ करने पहुंच गये। इससे पहले ईडी ने संजय राउत को 27 जुलाई को पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा था लेकिन संजय राउत कार्यालय नहीं पहुंचे थे। संजय राउत ने दिल्ली में चल रहे संसद सत्र का हवाला देते हुए 27 जुलाई को ईडी के सामने पेश होने में असमर्थता बताई। सुबह सात बजे जांच एजेंसी की टीम सीआईएसएफ अधिकारियों के साथ मुंबई के पूर्वी उपनगर बांडुप में राउत के घर पहुंची और तलाशी शुरू की।

बता दें कि ईडी 60 वर्षीय संजय राउत से मुंबई में एक चॉल के पूनर्विकास और उनकी पत्नी और करीबी सहयोगियों से संबंधित लेनदेन के संबंध में पूछताछ करना चाहता है। वहीं, शिवसेना सांसद ने इन सभी आरोप को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें राजनीतिक प्रतिशोध के कारण निशाना बनाया जा रहा है।

संजय राउत ने कहा कि झूठी कार्रवाई की जा रही है। सारे सबूत झूठे हैं। मैं मर भी जाऊं तो शिवसेना नहीं छोड़ूंगा और ना ही आत्मसमर्पण करूंगा। उन्होंने कहा कि मेरा किसी घोटाले से कोई लेना.देना नहीं है। मैं यह शपथ लेकर कह रहा हूं शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की बालासाहेब ने हमें लड़ना सिखाया मैं शिवसेना के लिए लड़ना जारी रखूंग ।

वहीं, दूसरी तरफ ईडी के समन पर पेश नहीं होने पर भाजपा ने शिवसेना नेता पर पलटवार किया। भाजपा विधायक राम कदम ने कहा  राउत निर्दोष हैं तो वह प्रवर्तन निदेशालय से क्यों डरते हैं। उनके पास प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए हर समय है लेकिन पूछताछ के लिए जांच एजेंसी के कार्यालय जाने का समय नहीं है।