ED ने संजय राउत को बिना खिड़की वाले कमरे में किया बंद, अदालत ने माँगा स्पष्टीकरण मांगा

जयपुर । मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किये गए शिवसेना के सांसद संजय राउत ने आज मुंबई की एक अदालत में उन्हें बिना खिडकी वाले कैमरे में बंद रखेन की शिकायत की। राउत ने ईडी पर आरोप लगाया कि उन्हें ऐसा कैमरे में रखा गया जहां वेटिंलेशन की सुविधा मौजूद नहीं थी। वही, प्रवर्तन निदेशालय ने संजय राउत के इन आरोपों को सिरे से नकार दिया। ईडी ने कहा कि राउत एक वातानुकूलित कमरे में रख गया था।
दरअसल आज केस की सुनवाई के दौरान राउत से न्यायधीश ने पूछा कि उन्हें ईडी से कोई शिकायत तो नहीं? इस बात पर जबाव देते हुए राउत ने कहा कि उनके साथ अच्छा व्यवहार किया गया। लेकिन, जिस कमरे में उन्हें रखा गया है उसमें खिडकी नहीं है। संजय राउत की शिकायत के बाद अदालत ने केंद्रिय जांच ऐजेंसी से से स्पष्टीकरण मांग लिया।

प्रवर्तन निदेशालय के वकील हितेन वेनेगाओकर ने कहा कि राउत की शिकायत पर जबाव देते हुए कहा कि ईडी ने उन्हें वातानुकूलित कमरे में रखा था इसलिए कोई खिड़की नहीं थी। वहीं, राउत ने इस जबाव का पलटवार करते हुए कहा कि वह अपने स्वास्थ्य कारणों से एयर कंडीशनिंग का उपयोग नहीं कर सकते। शिकायत की बाद ईडी ने कहा कि वे राउत को उचित वेंटिलेशन वाले कमरे में स्थानांतरित कर देंगे।

बता दें कि पात्रा चॉल जमीन घोटाले मामले पिछले रविवार 31 जुलाई को सुबह शिवसेना सांसद संजय राउत के घर पहुंचे ईडी को अधिकारियों ने 9 घंटे की पूछताछ के उन्हें हिरासत में ले लिया है। 27 जुलाई के समन पर ईडी के सामने पेश नहीं होने पर आज सुबह लगभग सात बजे भांडुप में उनके बंगले पर ईडी टीम पहुंची थी। जहां अधिकारियों ने उनके घर की तलाशाी और राउत एवं उनके परिवार वालों से भी पूछताछ की। ईडी अधिकारियों ने बताया कि संजय राउत ने पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे थे।
गौरतलब है कि संजय राउत पर ईडी ने यह कार्रवाई महाराष्ट्र के 1034 करोड़ के पात्रा चॉल जमीन घोटाला मामले में की गई है। पुलिस ने संजय राउत के दादर स्थित फ्लैट को भी सील कर दिया है। ईडी ने बताया कि घोटाले के पैसों का ही राउत ने यह फ्लैट खरीदा था।
अब तक 11 करोड़ की संपत्ति जब्त
पात्रा चॉल से जुडे 1304 करोड रूपये की इस घोटाले मामले में शिवसेना सांसद की लगभी 11 करोड की संपत्ति जब्त हो चुकी है। जिसमें संजय राउत की नौ करोड़ रुपए और राउत की पत्नी वर्षा की दो करोड़ रुपए की संपत्ति नामजद है। प्रवर्तन निदेशालय के पास उनकी हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ा दी गई है।