मनी लॉन्ड्रिंग केस में संजय राउत से ईडी की लगभग 10 घंटे पूछताछ

जयपुर। शिवसेना के सांसद संजय राउत मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी के समक्ष पेश हुए। ईडी ने राउत से लगभग 10 घंटे तक पूछताछ की थी। सूत्रों के मुताबिक शिवसेना सांसद सुबह करीब साढ़े 11 बजे दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे थे। वह रात करीब साढ़े नौ बजे ईडी दफ्तर से बाहर निकले।

ईडनी 27 जून को शिवसेना सांसद के लिए पात्रा चॉल नामक आवास परिसर के पुनर्विकास में कथित घोटाले के संबध में समन भेजा था। राउत को 28 जून को ईडी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था लेकिन राउत ने प्रस्वावित रैली का कारण देते हुए ईडी से 7 जुलाई तक का समय मांगा था जिसे ईडी ने खारिज कर दिया था। ईडी ने राउत के लिए 1 जुलाई को पेश होने का समन जारी किया।

ED कार्यालय में इकट्ठा न होने की अपील
शिवसेना नेता संजय राउत ने 1 जुलाई को ईडी के समक्ष पेश होने से पहले शिवसेना पार्टी कार्यकर्ताओं से ED कार्यालय में इकट्ठा न होने की अपील की है। राउत ने ट्विट करते हुए लिखा, मैं आज दोपहर 12 बजे ईडी के सामने पेश होऊंगा। मुझे जारी किए गए समन का मैं सम्मान करता हूं और जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करना मेरा कर्तव्य है मैं शिवसेना कार्यकर्ताओं से ईडी कार्यालय में इकट्ठा नहीं होने की अपील करता हूं
चिंता मत करो!'"

ट्विट के बावजूद भी बड़ी संख्या में शिवसेना कार्यकर्ता मौके पर मौजूद होने के कारण केंद्रीय एजेंसी के कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। कार्यालय की ओर जाने वाले रास्तों पर बेरिकेड्स लगा दिए गए थे।