जयपुर। प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को पेटीएम, रेजरपे, कैशफ्री कंपनी के बेंगलुरु में छह अलग.अलग स्थानों पर छोपमारी की है। ईडी ने बताया कि विभागन ने चीनी ऋण ऐप धोखाधड़ी मामले की जांच के सिलसिले यह तलाशी अभियान चलाया है।
आईएएनएस की एक रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय जांच एजेंसी ने पेटीएम, रेजरपे और कैशफ्री से जुड़े परिसरों पर छापा मारा जो सभी पेमेंट गेटवे हंैं और इन सभी पर कथित तौर पर चीनी स्वामित्व वाली फर्मों द्वारा अनधिकृत रूप से चलाए जा रहे ऋण ऐप पर लेनदेन की सुविधा प्रदान कराने का आरोप है।
तलाशी अभियान के दौरान यह देखा गया कि उक्त संस्थाएँ भुगतान गेटवे बैंकों के पास विभिन्न मर्चेंट आईडी खातों के माध्यम से इललीगी इनकम कर रही थीं। वे एमसीए की वेबसाइट पंजीकृत पते पर दिए गए पतों से भी काम नहीं कर रहे थे। ईडी के एक अधिकारी ने कहा इन चीनी स्वामित्व वाली संस्थाओं के मर्चेंट आईडी और बैंक खातों में 17 करोड़ रुपये की राशि जब्त की गई है।
अधिकारी ने कहा कि यह ईडी के संज्ञान में आया है कि उक्त संस्थाएं भुगतान गेटवे बैंकों के पास विभिन्न मर्चेंट आईडी खातों के माध्यम से कारोबार कर रही थीं। कैशफ्री के एक प्रवक्ता ने बताया कि हमने ईडी की जांच में सहयोगी किया और उन्हें पूछताछ के उसी दिन आवश्यक और आवश्यक जानकारी प्रदान की। हमारे संचालन और ऑन.बोर्डिंग प्रक्रियाएं पीएमएलए और केवाईसी निर्देशों का पालन करती हैं और हम ऐसा करना जारी रखेंगे।