संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रमों की श्रंखला में महिला अधिकारिता विभाग द्वारा मनाए जा रहे बालिका सशक्तिकरण पखवाड़े के द्वितीय दिवस मंगलवार को उमंग संस्थान के तत्वावधान में स्कूली विद्यार्थियों के लिए अनुपयोगी सामग्री से सृजनात्मक निर्माण एवं कविता पाठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
संस्थान के सचिव कृष्णकांत राठौड़ ने बताया कि बच्चों को कोविड कालीन अवकाश से उत्पन्न परिस्थितियों से उभारने एवं सृजनात्मक दिशा बोध देने के उद्देश्य से मंगलवार को श्री महावीर विद्यालय खोजा गेट पर की अनुपयोगी सामग्री से सृजनात्मक निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट के रूप में बालिकाओं व बालकों ने पुराने अखबार, डिस्पोजल ग्लास, बोतल आदि से हैंडवाश मशीन, प्रेशर वाटर सिस्टम, फ्लॉवर पॉट, पेन स्टैंड , फ़ोटो फ्रेम, अखबार से गुड़िया आदि आकर्षक रचनात्मक निर्माण बनाएं।