EeVe India ने भारत में लॉन्च किया SOUL इलेक्ट्रिक स्कूटर, एक बार के फुल चार्ज में चलेगा 120 किमी

जयपुर। ईवी इंडिया ने भारत में SOUL नाम से अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि यह स्कूटर एक बार में फुल चार्ज करने पर 120 किलोमीटर से भी अधिक दूरी तय कर सकता है। इस नये इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी अगले साल भारत में उपलब्ध करायेगी । कंपनी ने कहा कि यह स्कूटर "दोपहिया के अनुभव को बदल देगा।" स्कूटर को यूरोपीय तकनीक का उपयोग करके बनाया गया है और कंपनी का मानना है कि यह ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने और देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने में मदद करेगा।

EeVe SOUL की भारत में कीमत
EeVe SOUL की कीमत 1,39,900 रुपये है और इसे 2022 की शुरुआत में उपलब्ध कराया जाएगा। यह तीन साल की वारंटी के साथ आएगा।
2027 तक बनोगी दो मिलियन इलेक्ट्रिक वाहन
EeVe SOUL ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च करते समय कहा कि कंपनी ने 2027 तक दो मिलियन इलेक्ट्रिक वाहनों का लक्ष्य है। और इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए उन्हानें भारत में 100 एकड़ की इंडस्ट्री डवलप की है। सभी इलेक्ट्रिक वाहनों को यूरोपीय तकनीक के साथ बनाया जायेगा।
फीचर्स
EeVe SOUL एक एडवांस लिथियम फेरस फॉस्फेट (LFP) स्वैपेबल और डिटेचेबल बैटरी द्वारा संचालित होगी। कंपनी का दावा है कि स्कूटर की टॉप स्पीड 60 किमी प्रति घंटा होगी और एक बार चार्ज करने पर इसकी रेंज 120 किमी से अधिक होगी। यह IoT इनेबल्ड, एंटी-थेफ्ट लॉक सिस्टम, GPS नेविगेशन, USB पोर्ट, कीलेस एक्सपीरियंस, रिवर्स मोड, सेंट्रल ब्रेकिंग सिस्टम जियो-टैगिंग और जियो-फेंसिंग सहित कई स्मार्ट फीचर्स के साथ आएगा। कंपनी का दावा है कि बंडल किए गए चार्जर से SOUL इलेक्ट्रिक स्कूटर को जीरो से फुल चार्ज होने में चार घंटे तक का समय लगेगा।