Bharat Jodi yatra का असर, मोदी जी जी हिंदू मुस्लिम भाई -भाई बोलेंगेः कांग्रेस

जयपुर। गुरूवार को आरएसएस चीफ मोहन भागवत दिल्ली के केजी मार्ग पर स्थित मस्जिद पहुंचे जहां उन्होनें अखिल भारतीय इमाम संगठन के चीफ इमाम उमैर इलियासी से मुलाकात की थी।
आरएसएस प्रमुख की इस मुलाकात के बाद कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी और प्रधानमंत्री पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एक टीवी डिबेट में कहा कि यह सब कांग्रेय की भारत जोडो यात्रा का असर है। उन्होंने कहा कि अभी तो मुस्लमानों के हमेशा विरोध में रहने वाले और भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की सोच रखने वाले आरएसएस प्रमुख मोहनभागवत मस्जिद गये हैं अभी वो दिन दूर नहीं जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिंदू मुस्लिम भाई भाई कहेंगे। उन्होंने कहा कि देखते जाइये आगे आगे होता है क्या..।

कांग्रेस नेता दिगविजय सिंह ने भी ट्विट करके कहा कि, हमें बेहद प्रसन्नता है कि मोहन भागवत जी पर भारत जोड़ो यात्रा का इतना असर हुआ कि वे मस्जिद गए और मदरसा भी गए। यह देश सब का है। इसी भावना से यदि काम करे तो हमें उनसे क्या आपत्ति होगी।

बता दें कि मोहन भागवत की इमाम उमैर इलियासी से मुलाकात के दौरान भागवत के साथ गोपाल कृष्ण और आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार भी मौजूद थे। मुलाकात के बाद मोहन भागवत मदरसे में भी गए जहां उन्होनें आज़ाद मार्किट के एक मदरसे में बच्चों से की मुलाक़ात की और मदरसों की पढ़ाई के बारे में भी जाना। मोहन भागवत पहली बार किसी मदरसे में अचानक पहुंचे थे। बताया जा रहा है क‍ि तजविदुल कुरान मदरसा दिल्ली के आज़ाद मार्केट में मौजूद है जहां 300 बच्चे पढ़ते हैं।