जयपुर। पिछले दिनों धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर को लेकर हुए विवादों के बीच योगी सरकार ने प्रदेश में लाउडस्पीकर की आवाज कम करके के आदेश दिये थे। अब उसी आदेश की पालना हुई है या नहीं इसकी जानकारी करने के लिए योगी सरकार ने जांच करवायी। जांच में सामने आया है कि यूपी में 125 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतार लिये गये हैं। वहीं 17 हजार धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज कम हो गई है।
जुम्मे की नवाज पर यलो अर्लट जारी
रमजान महिने के आखिरी जुमे पर लगभग 31 हजार जगहों पर नमाज अदा की जायेगी। प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए ADG लॉ एंड ऑर्डर ने यलो अलर्ट जारी कर दिया है। करीब 75 हजार ईदगाह और 20 हजार मस्जिदों में नमाज पढ़ी जाएगी। इन सभी जगहों पर बात कर लाउडस्पीकर की आवाज को या तो परिसर तक ही सीमित रखा जाएगा या फिर लाउडस्पीकर उतरवाए जाएंगे। संवेदनशील जिलों में 45 कंपनी PAC, 7 कंपनी CRPF और स्थानीय पुलिस फोर्स को अलर्ट किया गया है। एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि अलविदा की नमाज और इसके पहले जो अन्य धर्मों के भी त्योहार हुए हैं, उनमें लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के लिए लगभग 37,344 धर्मगुरुओं से बात की गई है।
इस बीच इस बीच UP के ACS गृह अवनीश अवस्थी ने सभी थाना प्रभारियों से धार्मिक स्थलों पर लगे अवैध लाउडस्पीकर हटाने के संबंध में रिपोर्ट मांगी है। ये रिपोर्ट 30 अप्रैल तक जमा करने को कहा गया है। निर्धारित समय पर रिपोर्ट नहीं देने पर कार्रवाई की जाएगी।