शाहपुरा न्यूज - शाहपुरा विधानसभा आम चुनाव 2023 का प्रचार - प्रसार आज शाम 5 बजे के बाद थम गया। इसके बाद कल प्रत्याशी डोर टू डोर चुनाव प्रचार करेंगे। शाहपुरा विधानसभा के रिटर्निग अधिकारी अशोक कुमार व चुनाव प्रभारी राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि 25 नवम्बर को शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के 2 लाख 33 हजार 864 मतदाता मतदान करेंगे जिनमें से 287 मतदाताओं ने होम वोटिंग से पहले ही मतदान कर दिया है। उन्होंने बताया कि 25 नवम्बर को सुबह 7 बजे लेकर शाम 6 बजे तक 213 बूथों पर मतदाता मतदान करेंगे। 24 नवम्बर और 25 नवम्बर को शराब के ठेके बंद रहेंगे। चुनाव में कौन जीतेगा और कौन हारेगा इसकी 3 दिसबर को तस्वीर साफ होगी।