बारां । ९ दिसंबर चुनाव अधिकारी हरिओम अग्रवाल, विरेन्द्र अग्रवाल, अब्दुल गफ्फार ने बताया कि अभिभाषक परिषद बारां के चुनाव आज दिनांक 08 दिसम्बर 2023 को 11ः00 बजे से 4ः00 बजे तक सम्पन्न करवाये गये। चुनाव में सभी अधिवक्ताओं से बढ़-चढ़ कर भाग लिया, अभिभाषक परिषद बारां के 216 अधिवक्ताओ में से 201 अधिवक्ताओं द्वारा अपने मत का उपयोग किया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए मदनलाल गालव को 75 मत, नरेन्द्र सिंह हाड़ा को 66 वोट व श्याम सुन्दर पालीवाल को 60 मत प्राप्त हुए, इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए आदित्य विक्रम सिंह पंवार को 142 मत व अशोक कुमार मीणा को 57 मत प्राप्त हुए, मंत्री पद के लिए गजेन्द्र कुमार नागर को 108 मत व त्रिभुवन जैन को 92 मत प्राप्त हुए।