यूपी में चुनावी दांव—पेंच, योगी कर सकते हैं कैबिनेट का विस्तार

जयपुर। यूपी चुनावों के कुछ ही महिने बाकी हैं, और इन चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी के केबिनेट में फेरबदल कर सकते हैं। साथ ही नये मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार आज रविवार को ही योगी मंत्रिमंडल में विस्तार कर सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट में कम से कम सात से आठ नए मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है।

इन नेताओं को बनाया जा सकता है ​मंत्री
सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में आए जितिन प्रसाद को अपने मंत्रिमंडल में जगह दे सकते हैं। इसके अलावा संगीता बलवंत बिंद, छत्रपाल गंगवार, धर्मवीर प्रजापति, संजय गौर, दिनेश खटीक और पल्तुराम भी योगी मंत्रिमंडल के नये चेहरे हो सकते हैं। चुनावों को देखते हुए योगी ओबीसी समुदाय के नेतृत्व करने वाल नेताओं की सरकार में भागीदारी बढ़ा सकते हैं। क्योंकि कुर्मी, निषाद और राजभर जैसे समुदायों के वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए योगी ओबीसी समूदाय पर फोकस कर रहे हैं।
बता दें कि हालिया फेरबदल में रिकॉर्ड 27 ओबीसी नेताओं को केंद्र सरकार में शामिल किया गया है। इस बीच, अपना दल और निषाद पार्टी जैसे कुछ सहयोगियों को समायोजित करने की आवश्यकता के बारे में भी पार्टी के भीतर चर्चा हुई है। याद दिला दें कि यूपी में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। इससे पहले 2017 में बीजेपी ने कुल 403 सीटों में से 312 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की थी।